fbpx
News

कुख्यात विकास दूबे के सहयोगी के रूप में बं द निर्दोष महिलाओं व बच्चों की आप ने की रिहाई क ी मांग

हापुड़(अमित मुन्ना)।
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कानपुर के कुख्यात विकास दूबे के सहयोगी के रूप में बंद निर्दोष महिलाओं व बच्चों की रिहाई की मांग राज्यपाल से की हैं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हीरा लाल जैनवाल ने कहा कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे से संबंध रखने वाली अनेक महिलाओं व उनके बच्चों को बिना आरोप सिद्ध हुए 10 महिनों से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद ज़मानत नहीं मिल सकी है जिस कारण उक्त सभी महिलाएं और छोटे बच्चे जेल में जीवन जीने को मजबूर हैं।
राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञॉपन डीएम को सौंपते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते मानवीय आधार पर संज्ञान लेते हुए न्याय की स्थापना हेतु उक्त सभी निर्दोषों को तुरंत रिहा करने की मांग की गई है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page