कालोनीं में मेडिकल गतिविधियों को लेकर हुए हंगामें के बाद हेल्थ सेंटर ने दिया जगह खाली करने का आश्वासन

कालोनीं में मेडिकल गतिविधियों
को लेकर हुए हंगामें के बाद हेल्थ सेंटर ने दिया जगह खाली करने का आश्वासन
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में मेडिकल व अपराधिक गतिविधियों को लेकर हुए हंगामें के बाद आज ही कालोनिवासियों की बैठक में हेल्थ सैंटर संचालक ने खाली करने का आश्वासन दिया है।
नगर के रेलवे रोड़ स्थित राजेन्द्र नगर की एआरसी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सोढ़ी व मंत्री सचिन जिंदल व कोषाध्यक्ष भुवन जैन ने बताया कि कॉलोनी के बाहर एक हेल्थ सेंटर खुला हुआ है। उस हेल्थ सेंटर के स्टाफ और मरीजों की मोटरसाइकिलें, कार सारे रास्ते को अवरूध करती है प्रभावित होता है, असामजिक तत्वों का आवागमन कुछ ज्यादा ही हो गया है, अनेकों घटनाएं घटित हो रही है।
उन्होंने कहा कि कालोनी में डीजल जनेटर से प्रदूषण हो रहा है, मेडिकल वेस्ट का सड़क पर होना यह इंगित करता है की नगर पालिका परिषद आबादी क्षेत्र में हेल्प सेंटर खोलने की अनुमति देकर, खुले आम नागरिकों, महिलाओ, बच्चों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रही है। असमाजिक तत्व अब खुलेआम बेखौफ घूम रहे है।
मंगलवार को कालोनी में हुई बेठक में सैंटर प्रभारी मोहित कश्यप ने सभी को आश्वासन दिया कि वह तय समय पर अपना सैंटर खाली कर देगा,जिसका उन्होंने लिखित में भी आश्वासन दिया।
उन्होंने मामले में तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश दें कि हेल्थ सेंटर अपनी पार्किंग बनाएं अन्यथा इनकी व्यवसायिक गतिविधी अविलंब रोक लगाने के निर्देश पारित करें , जिससे कालोनीवासियों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।












