ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कार सवार बदमाशों ने घर आ रहे नौसैनिक से बैंग व मोबाइल लूटा, मचा हड़कंप

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कार सवार दो बदमाशों ने
विशाखापट्टनम में तैनात नौसैनिक से घर लौटते समय दो बैंग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामसर निवास अखिल चौधरी 2022 में नौसेना में भर्ती हुए थे। शनिवार को वह दिल्ली से कैब बुक कर अपने घर लौट रहे थे।शनिवार सुबह एनएच-9 स्थित एक रेस्टोरेंट पर उतरने के बाद उन्होंने अपना सामान कैब से उतार लिया था। एक बैग में उनके जिम का सामान और दूसरे बैग में कपड़े व अन्य कागजात रखे थे। उन्होंने अपने भाई निखिल को फोन कर लेने आने को कहा।

करीब 15 मिनट बाद दिल्ली की तरफ से एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। कार से उतरे दो लोगों ने जवान के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके दोनों बैग और मोबाइल फोन छीन लिए।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page