कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहता को पीट पीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहता को पीट पीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर
दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पीट पीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को उनकी शादी मेरठ के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 11 लाख रुपये खर्च किए। शादी शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी दहेज में कार व दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनका उत्पीडऩ करने लगे। आरोपी पिटाई कर उन्हें भूखा प्यासा रखकर यातानाएं देने लगे। इतना ही नहीं घर में अकेली पाकर जेठ उनके साथ छेड़छाड़ भी करता था। उन्होंने इसकी शिकायत अपने पति, सास व ससुर से की तो आरोपियों ने उल्टा उनके साथ ही मारपीट की। इसके बाद दो जून 2025 को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












