ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कार्यकत्ताओं ने लगाया टोलकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित टोल टैक्स पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच टोल शुल्क को लेकर झड़प हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल कर्मियों का आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने मुफ्त में वाहन निकालने के लिए टोल का बूम हटा दिया। उन्हें रोकने पर विवाद हो गया।

टोल मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि एक किसान संगठन द्वारा कार का नंबर ग्रुप पर डालना बताया जा रहा है, लेकिन उससे सही तरीके से संवाद नहीं हो सका। जब संगठन की कार टोल पर पहुंची तो टोलकर्मियों ने शुल्क मांगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बूम हटाकर जबरन वाहन निकालने का प्रयास किया। रोकने पर टोल कर्मियों से झड़प हो गई।

उधर कार्यकत्ताओं ने टोलकर्मियों पर आए दिन अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीओ अनीता चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो और टोल प्रबंधन से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page