ATMS College of Education Menmoms
News

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला तैयारी,शासन से मेला आयोजन के लिए 1 करोड़ 50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई:रेखा नागर  

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला तैयारी,शासन से मेला आयोजन के लिए 1 करोड़ 50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई:चेयरमैन

 हापुड़।

नवंबर माह में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन करने के लिए जिला पंचायत ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2024 में गंगा मेले के आयोजन पर 3 करोड़ 19 लाख खर्च होने का अनुमान है। शासन ने मेला आयोजन करने के लिए प्रथम किस्त में 1 करोड़ 50 लाख की किस्त भेजी है। जिससे गंगा मेला सम्बंधित सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जायें। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगा मेले में आने के लिए निमंत्रण भी दिया जायेगा।

      महाभारतकालीन समय से गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला लगता आ रहा है। जिसका आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसमें प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से करीब 25 से 30 लाख श्रद्घालु गंगा स्नान करने आते है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला राजकीय मानचित्र पर आने के बाद से मेले के आयोजन पर खर्च होने वाली धनराशि शासन द्वारा दी जाती है। वर्ष 2024 में गंगा मेले के आयोजन पर करीब 3 करोड़ 19 लाख की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।

              चेयरमैन रेखा नागर ने बताया कि वर्ष 2024  में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला आगामी नवंबर माह में लगेगा। मेले के आयोजन के लिए समुचित बजट की व्यवस्था होने से मेले को भव्य रूप दिया जायेगा। जिला पंचायत द्वारा गंगा मेले की तैयारी की जा रही है। गंगा मेले पर तीन करोड़ 19 लाख की धनराशि खर्च होने का अनुमान है। जिसके सापेक्ष शासन से प्रथम किस्त में रूप में एक करोड़ 50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है।

         उन्होंने कहा कि वह गंगा मेले के सम्बंध में शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगी,साथ ही वर्ष 2023 के गंगा मेले की शेष धनराशि जारी कराने व वर्ष 2024 के गंगा मेले में आने का निमंत्रण भी देगी। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर,प्रमुख सचिव नगर विकास से मिलेगी।

          गौरतलब है,कि वर्ष 2024 के गंगा मेले का भव्य आयोजन करने के लिए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने गत सितंबर माह में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page