कार्तिक गढ़ गंगा मेले में दो नवंबर की दोपहर से शुरू होगा जिलें में वाहनों का डायर्वजन,6 नवम्बर तक रहेगा डायर्वजन

हापुड़।
उत्तर भारत के प्रमुख कार्तिक गंगा मेलें में लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो नवम्बर की दोपहर से रुट डायर्वजन हो जायेगा। जिससे भारी वाहन अब जनपद के अंदर नहीं आ सकेगें।
जानकारी के अनुसार कार्तिक गढ़ गंगा मेले में लगातार आ रहे श्रद्धालुओं की लम्बी कतार व पांच नवम्बर को मुख्य स्नान को देखते हुए हापुड़ में नेशनल हाईवें-9 पर दो नवम्बर से 6 नवम्बर तक जनपद में रूट डायर्वजन कर दिया।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि राहगीरों व यात्रियों को परेशानी ना हो,इसलिए दो नवंबर से डायर्वजन हो जायेगा,जो 6 नवंबर तक लागू रहेगा।
ऐसा होगा रूट डायवर्जन –
दिल्ली से मुरादाबाद व रामपुर : दिल्ली से हापुड़ आकर बुलन्दशहर बाईपास से बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चन्दौसी से वाहन मुरादाबाद जाएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात: मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले यातायात को मवाना रोड से मीरापुर बैराज से बिजनौर कोतवाली होकर नहटौर से धामपुर से काठ होते हुए निकाला जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली : मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद क्षेत्रान्तर्गत कांठ से धामपुर से नहटौर से बिजनौर से मीरापुर से मवाना से मेरठ मोदीनगर से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
गजरौला से दिल्ली : गजरौला से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला से चांदपुर से हल्दौर से बिजनौर, मीरापुर बैराज से मवाना से मेरठ से मोदीनगर से गाजियाबाद से निकाला जाएगा।
मेरठ से बुलंदशहर संभल रामपुर को जाने वाला यातायात किठौर, मुदाफरा ततारपुर अंडर पास से, बबराला बहजोई होते हुए जाएंगे।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की ओर से आकर मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन गाजियाबाद के लालकुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड पर उतरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है तो ऐसे वाहनों को यूटर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले वाहन सोना पेट्रोल पंप से होकर गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई चंदौसी होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
हापुड़ से बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाला वाहन सोना पेट्रोल पंप से होकर गुलावठी जनपद बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे।
अलीगढ़, बुलंदशहर की ओर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले वाहन सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा, टियाला अंडर पास होते हुए गंतव्य को जाएंगे।












