M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बेजुबान जानवरों के हत्यारे को सबक सिखाने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा,चौकी इंचार्ज स्थानांतरित

,हापुड़।

शहर के रेलवे रोड़ स्थित पाश कालोनी निवासी एक दबंग व्यक्ति ने बेजान जानवर कुत्ते को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था। व्यक्ति की दबंगई की वजह से पुलिस ने भी इस मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं की। मामला पूर्व सांसद एवं सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग डा.अंजूबाला तक पहुंचने के बाद चौकी प्रभारी को दूसरी चौकी पर स्थानांतरित कर दिया है। वहीं इस मामले की जानकारी पीपल्स फार एनीमल्स संस्था तक भी पहुंच चुकी है। वहीं एक एनीमल्स प्रेमी ने अब डाग के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित पटेल नगर कालोनी निवासी एनीमल्स प्रेमी हितेश कुमार डम्मी ने बताया कि वह मोहल्ले के लोगों के सहयोग से बेजुबान जानवरों की सेवा करते हैं। वहीं का एक व्यक्ति आए दिन बेजुवानों के साथ कू्ररता भरा कार्य करते हुए बेरहमी से मारपीट करता है जबकि उसने सभी कुत्तों की नसबंदी भी करा रखी है। बीती 09 दिसंबर 2025 को उक्त व्यक्ति ने कुत्ते के बच्चे पर तेजाब डाल दिया और उसकी मां को जहर देकर मार डाला था।

हितेश कुमार ने उक्त मामले की जानकारी संबंधित चौकी इंचार्ज को दी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद एनीमल्स प्रेमी ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए पीपल्स फार एनीमल्स संस्था को दी। जिसकी जांच अभी तक जारी है।

इतना ही नहीं, यह मामला जब पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा.अंजूबाला तक पहुंचा,तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को रेलवे रोड़ स्थानांतरित करा दिया। वहीं डम्मी ने अब उक्त व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है ताकि कोई अन्य इतनी क्रूरता के साथ जानवरों पर अत्याचार न कर सके।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page