M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेगी त्रिस्तर ीय पंचायत चुनाव:पंकज मालिक

हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पंचायत चुनाव की तैयारी के लिये सिटी प्लाज़ा में मीटिंग रखी गयी जिसमे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मालिक,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब,प्रदेश सचिव राजेन्द्र अवाना,प्रदेश सचिव अजीत दौला,प्रदेश सचिव सुनील बिश्नोई,प्रदेश सचिव डा शोएब,प्रदेश सचिव नसीम खान शामिल हुए जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने की ।
प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक ने कहा कि प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतार रही है आज जिस प्रकार किसान ,नौजवान,व्यापारी ,या आम जनता भाजपा की सरकार में अपने को शोषित व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सभी लोग कांग्रेस की तरफ आशा से देख रहे हैं क्युंकि केवल कांग्रेस पार्टी ही भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज़ उठा रही है आदरणीय राहुल गांधी जी व दीदी प्रियंका गांधी जी ,एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी मोदी व योगी सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहे हैं वर्ना पूरा विपक्ष घर मे बेठा है,उन्होनें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जो आप लोगों ने पिछ्ले दिनों में संगठन को मजबूत करने में मेहनत की है अब उसको परखने का समय आ गया है सभी लोगों को एकजुट होकर मेहनत करके प्रत्याशियों को जिताना है ।।
प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ने जा रही है और हम 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के रुप में भी अपने संगठन को परखने का काम कर रहे हैं उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील की आने वाले बीस दिन पार्टी को दे दो और मजबूती से अपने प्रत्याशी को चुनाव लडवा दो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।।
वहीं बसपा छोडकर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा के कद्दावर नेता मुल्फत हय्यात ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थामा उन्हे प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शहजादा चौधरी ने किया ,कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह,जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,राजकुमार जौहरी,सगीर अहमद,राधिका केम,अमित अग्रवाल,मनोज कौशिक,इरफ़ान अहमद,ज्ञानेन्द्रा गुप्ता ,सतीश शर्मा,रघुबीर सिंह,अंकित शर्मा ,अयज़द्दीन,दिनेश शर्मा,अरविंद शर्मा,आज़ाद सैफी,जकरिया मन्सबी,विक्की शर्मा,शादाब सैफी अमरजीत जंगी आदि कार्यकर्ता नें भाग लिया

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page