ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित नेहरू की जयंती,अर्पित की श्रद्धा सुमन

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे — कांग्रेस

हापुड़। कांग्रेस जनों ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती अतरपुरा चौराहे स्थित नेहरू प्रतिमा पर मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि देश की आजादी के बाद नेहरू जी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। जब नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने तब देश में लोगों के पास कोई संसाधन नहीं था। देश की आजादी के बाद उस वक्त देश में सुई तक नहीं बनती थी, आज उस देश में आईआईटी, एम्स जैसे संसाधनों को देने का काम पंडित नेहरू जी ने किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी आजादी के बाद भारत के लिए जो सपना देख रहे थे, आज उस सपने को साकार करने के लिए राहुल गांधी जी देश में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश के लोगों को आपस में जोड़ने का काम कर रहे हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने अपना अधिकांश जीवन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जेल में ही व्यतीत किया। इस दौरान उन्होने जेल में कई किताबे भी लिखी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई जिस दौरान उन्हें कई बार जेल में रहना पड़ा। आजादी के बाद देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पंडित नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री हुए।
प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने पंडित नेहरू जी के जीवन से जुड़ी बातों का वर्णन करते हुए बताया कि पंडित नेहरू जी एक सभा में गए हुए थे उस दौरान एक महिला ने पंडित नेहरू जी जा गिरेबान पकड़कर उनसे प्रश्न पूछा कि आपने प्रधानमंत्री बनकर देश के लिए क्या किया? तब पंडित नेहरू जी ने उस महिला को बड़ी ही विनम्रता से जवाब देते हुए कहा कि आज देश के लोगों को अपने प्रधानमंत्री का गिरेबान पकड़कर प्रश्न पूछने की आजादी मिली हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एक ऐसी तानाशाह सरकार सत्ता में मौजूद हैं जिनसे देश का नागरिक सवाल पूछना तो दूर की बात, देश का युवा, महिलाएं, बुजुर्ग आज सरकार के खिलाफ सड़क पर अपनी आवाज भी उठाता हैं तो उन्हें इसके लिए जेल में डाल दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चो से बेहद प्यार करते थे उनके इस प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।
जयंती मनाने वालो में सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, एडवोकेट रघुवीर सिंह, आशाराम शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, चौधरी शौकीन, सुबोध शास्त्री, अमित सैनी, विक्की शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, गौरव गर्ग, तारेशवर त्यागी, अतिकुर रहमान सैफी, भरतलाल शर्मा, यशपाल सिंह ढिलौर, चरण सिंह, असलम सैफी, पोहित सिंह, एहतेशाम कुरैशी, राजेश सैनी, धर्मेंद्र कश्यप, इंद्रराज बांगा, सुखपाल गौतम, देवेंद्र कुमार, कुसुमलता, अब्दुल कलाम, मुकीम खान आदि लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page