ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि.

जिस भारत देश में सुई तक नहीं बनती थी, उस भारत को पंडित नेहरू ने बनाया सोने की चिड़िया – कांग्रेस.

हापुड़।। सोमवार को शहर कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न से सम्मानित स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 60वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री का पद संभालने के लिए कांग्रेस द्वारा नेहरू जी निर्वाचित हुए थे। जब गांधीजी ने नेहरू जी को उनके राजनीतिक वारिस और उत्तराधिकारी के रूप में अभिस्वीकार किया था। प्रधानमन्त्री के रूप में नेहरू जी भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े थे। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। मुख्यतः, एक बहुवचनी, बहु-दलीय लोकतन्त्र को पोषित करते हुए, उन्होंने भारत के एक उपनिवेश से गणराज्य में परिवर्तन होने का पर्यवेक्षण किया। विदेश नीति में, भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित कर निरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई।
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में, कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए और 1951, 1957, और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुए, एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक संकटों और १९६२ के चीनी-भारत युद्ध के बाद भी , वे भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे। उन्होंने कहा कि जिस भारत देश में सुई तक नहीं बनती थी, उस भारत में अनेकों कारखाने, बांध, इसरो, BHEL, HEL जैसी संस्थाएं, राष्ट्रीय राजमार्ग, देश में सड़को का निर्माण करना, बिजली का उत्पादन कर घर घर लोगों के बिजली पहुंचाना, रेल, हवाईजहाज इत्यादि का निर्माण कार्य शुरू कर पंडित नेहरू जी ने देश को सोने की चिड़िया बनाया। आधुनिक भारत का सपना पंडित नेहरू जी ने देखा। जिसे पूरा करने का काम कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जी ने राष्ट्र के लिए किया था।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, सभासद सुशील शास्त्री, पूर्व सभासद इरफान अहमद, पूर्व सभासद एजाज अहमद, जितेंद्र सिंह, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर महासचिव गौरव गर्ग, सविता गौतम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता रानी, हसमत प्रधान, कुसुम लता, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान, शहजाद मेवाती, आई सी शर्मा, सुबोध शास्त्री, रजत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page