कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि
हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने आधुनिक भारत के निर्माता, देश में दूरसंचार क्रांति को लाने वाले भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82 वीं जयंती राजीव प्रतिमा स्थल पर मनाई। *कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन को याद करते हुए कहा* कि राजीव गांधी जी ने भारत के उज्जवल भविष्य के लिए जो सपना देखा था। उन सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी देश के कांग्रेस जनों की है और वह हैं देश का सर्वांगीण विकास। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश के युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया। देश में पंचवर्षीय योजनाओं की आधारशिला भी पूर्ण प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही रखी थी। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा* कि राजीव गांधी जी की राजनीति में कोई रूचि नहीं थी और वे एक एयरलाइन पाइलट की नौकरी किया करते थे। लेकिन 1980 में अपने छोटे भाई संजय गांधी जी की एक हवाई जहाज दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद अपनी माता इन्दिरा गाँधी जी को सहयोग देने के लिए सन् 1981 में राजीव गांधी जी ने राजनीति में प्रवेश लिया। *पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा* कि राजीव गांधी जी अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने और 31 अक्टूबर 1984 को अंगरक्षकों द्वारा प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी जी की हत्या किए जाने के बाद भारत में सबसे कम उम्र की अवस्था में प्रधानमन्त्री बने और अगले आम चुनावों में सबसे अधिक बहुमत पाकर प्रधानमन्त्री बने रहे। राजीव गांधी जी ने 1985 में मुंबई में एआईसीसी के पूर्ण सत्र में ‘संदेश यात्रा’ की घोषणा की थी जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने पूरे देश में चलाया था।
कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, रामप्रसाद जाटव, सभासद सुशील शास्त्री, पूर्व सभासद एजाज अहमद, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र सिंह, आई सी शर्मा, भोजराज शर्मा, सचिन कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका शर्मा, सविता गौतम, कुसुम लता, मास्टर शहरयाब, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, गोपाल भारती, सिद्धार्थ स्वामी, ओमवीर नागर, मनोज प्रजापति, शौकीन चौधरी, अनुज कुमार एडवोकेट, सिराजुद्दीन, जस्सा सिंह, पप्पू धींगान, कपिल शर्मा, अब्दुल कलाम, जितेंद्र अग्रवाल, लोकपाल सागर, संजय छाबड़ा, बॉबी त्यागी, महबूब आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण मौजूद रहे.!













Your blog is a constant source of inspiration for me. Your passion for your subject matter is palpable, and it’s clear that you pour your heart and soul into every post. Keep up the incredible work!