M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क,नाली, बिजली व अन्य समस्याओं को लेकर उघमियों ने डीएम अभिषेक पाण्डेय के सामने जोर शोर से उठाया, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

हापुड़ । जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया और हापुड़ जिले के औद्योगिक इकाइयों की सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं पर बैठक में जोर शोर से मुद्दे उठाए गए।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा ने धीरखेड़ा तथा हापुड़ जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग की समस्या, बिजली बिलों का गलत आना, जर्जर तारों और खम्भों का ना बदला जाना, अग्निशमन विभाग से फायर की गाड़ी धीरखेड़ा में खड़ा होना आदि मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने फैक्ट्रियों के गलत बिजली के बिलों की समस्या का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया, जिसे उद्योग बंधु के एजेंडा में चढ़ाया गया।

 

राजेंद्र गुप्ता ने औद्योगिक इकाइयों में लगने वाले सोलर पैनल में नेट मीटिरिग की समस्या को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।



धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग (सोनू) ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा धीरखेडा इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क एवं नालों का निर्माण कार्य शुरू होने में देरी करने के विषय में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी  ने उपरोक्त सभी समस्याओं को सुनकर बैठक में उपस्थित अधिकारियों को इन समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने का आदेश दिया है।



बैठक में आई आई ए चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, सर्वेंद्र रस्तोगी, धीर खेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग, प्रमोद गोयल, अतुल गोयल उपस्थित रहे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page