M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कश्यप समाज को एकजुट होना होगा-सुधाकर कश्यप

हापुड़(अमित मुन्ना/ताराचंद)।
सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि
राजनीति में अपनी ताकत दिखानी है तो कश्यप समाज को एकजुट होना होगा। समाज के एकजुट होने पर ही कश्यप समाज अपना सम्मान व अपना अधिकार ले सकता है।
उन्होंने कहा की कश्यप समाज को सम्मान व उसका अधिकार सपा सरकार में पूरी तरह मिला। कश्यप समाज के लिए भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है जिसका सपा पुरजोर विरोध करती है। कश्यप समाज के हित के लिए यदि सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो सपा पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा भाजपा ने कश्यप समाज के कुछ नेता जनता के बीच भेजे हुए हैं जो कश्यप समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन आज कश्यप समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं और वह भाजपा के छलावे में आने वाले नहीं है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर आयोजित महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कहे।
जनपद हापुड़ में महर्षि कश्यप की जयंती पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं निषाद राज की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में जो कश्यप समाज के साथ-साथ सारी छोटी-बड़ी जातियों को सम्मान देने का काम किया वह आज की भाजपा सरकार में कहीं देखने को नहीं मिल रहा है। आज एक तक्षक समाज के युवक की हत्या हो जाती है तो वर्तमान सरकार उस तरफ कोई ध्यान नहीं देती बल्कि जब किसी अन्य की हत्या हो जाती है वर्तमान सरकार ₹5000000 का मुआवजा तक देने का काम करती है यह बड़ी ही दुर्भाग्य की बात है की भाजपा सरकार सभी को एक समान सम्मान व अधिकार नहीं देती है। वही समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में कश्यप समाज को भरपूर सम्मान देने का काम किया। साथी ही प्रदेश की जनता को बड़ी-बड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम भी किया है। चाहे कन्या धन की बात हो या फिर निशुल्क एंबुलेंस या फिर हंड्रेड डायल की सुविधा सभी सपा सरकार ने जनता को दी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने अपनी कथनी करनी में कोई भेदभाव ना करते हुए जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का काम किया। आज जनता इस जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की तरफ टकटकी लगाए बैठी है और 2022 में समाजवादी पार्टी इस प्रदेश में बड़े स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है। जिसके चलते ही किसानों के लंबे आंदोलन के बाद भी भाजपा किसानों के हित में निर्णय लेने को तैयार नहीं है। जिसका विरोध किसान आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को ना देकर करेंगे। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध नागर ने ने कहा की सपा सरकार दबे कुचले वर्गों के लिए अधिक से अधिक काम करती है जिसके उदाहरण सपा कार्यकाल में देखे जा सकते हैं। आज भाजपा की सरकार सिर्फ चंद लोगों को लाभ देने का काम कर रही है जिसके लिए वह पीड़ितों का और अधिक शोषण कर रही है। यदि भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसे देशद्रोही बताया जाता है जिसको सपा बर्दाश्त नहीं करेगी और पुरजोर विरोध करेगी इस अवसर पर दुष्यंत ठेकेदार बलराज सिंह धर्मवीर कश्यप राजेंद्र सिंह अनीता कश्यप सुरेंद्र सिंह प्रमोद कश्यप पवन कश्यप नरेश कश्यप संदीप कुमार पंकज सिंह नरेंद्र कुमार कश्यप राजेंद्र कश्यप देवेंद्र सिंह अंकित कुमार सरोज सिंह सुनीता सिंह बबली कुसुम प्रियंका सुरेंद्र री अंकुर रमेश जालंधर जगबीर सिंह चेतन प्रकाश आदि उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page