विवाहिता को शादी का झांसा देकर आरोपी ने तीन साल तक किया शारीरिक शोषण, खुलासा होने पर पति ने पत्नी को बच्चों सहित घर से निकाला

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने पर उनके पति ने बच्चों सहित उन्हें घर से भी निकाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता में बताया कि वह पति व बच्चों के साथ हापुड़ के मोहल्ले में रहती है। मोहल्ले के ही एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और पिछले तीन वर्षों से युवक उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता हुआ आ रहा है। मामले की जानकारी होने पर उनकेपति ने बच्चों सहित उन्हें अब घर से भी निकाल दिया है। शादी करने की बात करने पर युवक अब अन्य किसी युवती से अपनी शादी करने की बात कर रहा है। जबकि वह अपने बच्चों के साथ एक किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर है।
पीड़िता ने कहा कि युवक ने उनसे शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर आरोपी के खिलाफ एक सुसाइड नोट लिखकर जाएंगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











