-हरिपुर आवासीय योजना, प्राधिकरण वीसी डॉ. नितिन गौड़ की मेहनत से बसेगा नया हापुड़, तैयारी जोरों पर

हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत हरिपुर आवासीय योजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डीपीआर) व अवसंाचना सेवाओं के विस्तृत ले आउट,डिजाइन एवं ड्राइंग तैयार कराने के लिए परामर्शदाता फर्म चयन के संबंध में तकनीकी प्रस्तुति एचपीडीए उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ व प्रभारी सचिव अमित कादियान के समक्ष आयोजित की।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ चक्रसैनपुर में 30 हेक्टेअर में विकसित की जायेेगी,जिसके लिए प्राधिकरण द्वारा किसानों से प्राधिकरण के पक्ष में रजिस्ट्री भी करा ली गयी है। जिसे शीघ्र विकसित करने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है।
मंगलवार को हरिपुर आवासीय योजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डीपीआर) व अवसंाचना सेवाओं के विस्तृत ले आउट,डिजाइन एवं ड्राइंग तैयार कराने के लिए परामर्शदाता फर्म चयन के संबंध में तकनीकी प्रस्तुति एचपीडीए उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ व प्रभारी सचिव अमित कादियान के समक्ष आयोजित की गई।
प्रस्तुति चरण में तीन प्रतिष्ठित परामर्शदाता फर्मों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी तकनीकी प्रस्तुतियां मूल्यांकन समिति के समक्ष दी। फर्मों द्वारा प्रस्तुतियों में प्रस्तावित कार्य पद्ति,योजना दृष्टिïकोण,डिजाइन क्षमता, तथा हरिपुर आवासीय योजना हेतु डीपीआर तैयार करने की समय सीमा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने कहा कि हरिपुर आवासीय योजना विकसित होने से क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आवासीय पहल है। तकनीकी प्रस्तावों का मूल्यांकन निर्धारित निविदा प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा,प्राधिकरण चयन प्रक्रिया के आगामी चरणों को निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ायेगा।












