कड़ाके की ठंड से बचाव को लिया दिन में लिया भी अलाव का सहारा

कड़ाके की ठंड से बचाव को लिया दिन में लिया भी अलाव का सहारा
-नपा द्वारा दो रैन बसेरे व एक आश्रय स्थल किया जा रहा है,संचालन
हापुड़।
दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा रहा हैै। दिन में सूर्य देव के दर्शन नहीं देने से ठंड ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। गरीब व निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा दो रैन बसेरे व आश्रय स्थल को संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में 15 लाख से गर्म कंबल बंटवाये जा रहे है। सदर विधायक ने भी अपने कार्यालय पर गरीब लोगों को ठंड बचाव के लिए उनके कंबलों को वितरण किया जा रहा है।
वैसे जो सर्दी दिसंबर माह शुरू के बाद से पड़ी शुरू हो गयी थी। दिसंबर माह के अंत में सर्दी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। 15 दिसंबर से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का सितम रविवार को भी जारी रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दुकानदार भी अपनी दुकानों में अलाव के पास बैठे दिखाई दिये। शाम होते ही दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर घरों को चले जाने से शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया।
नगर पालिका परिषद द्वारा रेलवे स्टेशन व नगर पालिका परिषद में अस्थायी रैन बसेरे के अलावा ईदगाह रोड पर आश्रय स्थल का भी संचालन किया जा रहा है। जहां रात्रि में गरीब व निराश्रित लोग रात गुजार रहे है। अधिकारियों द्वारा रात्रि में रैन बसेरे का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में गरीब व निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कंबलों का गर्म कंबलों का वितरण कराया जा रहा। शासन द्वारा जनपद को भेजी गयी 15 लाख की धनराशि गर्म कंबल क्रय गये है।












