बारात की बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 बरातियों की मौत, सात घायल , मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बारात की बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 बरातियों की मौत, सात घायल , मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बारात की बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। जिससे 6 बरातियों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू करवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार
गाजियाबाद के डासना निवासी यूनुस कुरैशी के बेटे की बारात जनपद बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। समारोह से जब बारात की बस करीब तीन बजे वापस लौट रही थी तो धौलाना गुलावटी मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अंधेरा और रात का समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में शुरुआती दिक्कतें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। घटना की सूचना पर हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय, हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश, आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों को हापुड़ के मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है और जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।
भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें डासना निवासी दूल्हे के पिता यूनुस पुत्र कदीर,मुन्ना पुत्र मेहरबान, युसूफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद,सोनू पुत्र जहीर और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे। एक साथ छह लोगों की मौत की खबर से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











