ATMS College of Education Menmoms
Astrology

आज का राशिफल 26 सितंबर 2023: कुंभ और मिथुन राशि को आज गजकेसरी और सुकर्मा योग का शुभ लाभ मिल रहा है।

आज का राशिफल 26 सितंबर 2023: कुंभ और मिथुन राशि को आज गजकेसरी और सुकर्मा योग का शुभ लाभ मिल रहा है।

मेष

मेष राशि वालों को आज पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग की जरूरत पड़ेगी. जीवनसाथी के साथ सहयोग और निकटता का भी आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर आपके बच्चे ने कोई परीक्षा दी है और उसका परिणाम आने वाला है तो आज आप परिणाम से प्रसन्न होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके बिजनेस का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे। नए मित्र और संपर्क भी आज आपके बनेंगे.

वृषभ

वृषभ राशि के जातक आज कारोबार में सफलता देखकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग अपनी नौकरी में बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज शाम आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य खुश होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, शॉपिंग भी करेंगे। माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता से तालमेल का लाभ भी आज आपको मिलता दिख रहा है। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आप बिजनेस में कोई डील फाइनल करने की सोच रहे हैं तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। आज आपको नौकरी में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि यदि आप कोई जमीन, मकान या संपत्ति खरीदने में लगे हैं तो सफल हो सकते हैं। आज रोज़गार में नए अवसर मिल सकते हैं। आज आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे और उनकी प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आज शाम को आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसे आप पसंद नहीं करते, लेकिन उनसे आपको कोई व्यावसायिक जानकारी मिल सकती है।

सिंह

आज सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में आय के नए स्रोत मिलेंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखने की जरूरत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए विरोधी और शत्रु उत्पन्न हो सकते, इसलिए सतर्कता से ही चलने में भलाई हैं। लेकिन अच्छी बात यह भी रहेगी कि आपके प्रभाव और तेज के सामने विरोधी ठहर नहीं पाएंगे। भाई की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई व्यापार आपने साझेदारी में किया है तो आज उसमें भी आपको लाभ मिलेगा।

कन्या

कन्या राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपने रोजगार और व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने आलस्य पर काबू पाना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। अब आप अपने व्यापार की प्रगति को आगे बढ़ा पाएंगे। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो दोपहर बाद आपकी जीत हो सकती है। यदि परिवार में आपका अपने भाई या बहन के साथ कोई विवाद था, तो वह आज आपके पिता की मदद से सुलझ जाएगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आज प्रेम और ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार खुश रहेगा। अगर आपके व्यापार में लंबे समय से लेन-देन की समस्या चल रही थी तो आज आप उस समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ धन खर्च करेंगे। आपकी कोई इच्छा और महत्वाकांक्षा आज पूरी होगी जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज पर्याप्त धन मिलने से भी आप प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव बढ़ाने वाला है। यदि आपके परिवार में किसी विषय को लेकर कोई तनाव चल रहा है तो मामले को गंभीरता और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा मामला और अधिक तनावपूर्ण हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, उनकी मदद से आपकी चल रही समस्या का समाधान भी संभव है। आज आप अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page