ATMS College of Education Menmoms
News

ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एसआई ने जीतें ,गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल,हापुड़ का नाम किया रोशन

हापुड़।

गाजियाबाद रेलवे में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह ने ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक गोल्ड, एक सिल्वर तथा तीन ब्रोंज मेडल जीतकर हापुड़ जनपद का नाम रोशन किया। घर आनें पर परिजनों व शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर एसआई का अभिनंदन किया गया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के दिनेश नगर निवासी देवेंद्र सिंह गाजियाबाद रेलवे में एसआई के पद पर तैनात तैनात है।गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में आयोजित ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवेंद्र सिंह ने एक गोल्ड, एक सिल्वर तथा तीन ब्रोंज मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। घर लौटनें पर परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें माला पहनाकर व बधाई देकर उनका अभिनंदन किया।इस मौकें पर कालोनीवासियों हरीश मित्तल, अशोक चौहान, आलोक शर्मा, रेनू चौरसिया आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page