ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवें बाईपास पर खड़े कैंटर में घुसी कार,चार लोगों की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नये बाईपास पर खड़े गढ़ से दिल्ली लौट रही तेज रफ़्तार कार खड़े केंटर में
टक्कराई, जिससे 4 लोगों की मौक़े पर दर्दनाक मौत, जबकि कार सवार बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौकें पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पीएम को भेज गाड़ी हटवाई‌

जानकारी के अनुसार देर रात एक परिवार शादी समारोह से गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की ओर कार से जा रहा था। तभी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला नए बाईपास पर स्याना फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार कैंटर में जा घुसी। जिससे चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ‌ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और घायल बच्ची को अस्पताल भर्ती करवाया।डिटेल जल्द ही अपडेट की जा रही है।

मृतकों में नीतू, पुष्पम, मोहित और एक बच्ची शामिल है । पुलिस ने मौके वी पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और घायल बच्ची कायरा को अस्पताल में भर्ती करवाया।

थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि टायर फटने पर ये हादसा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया

जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में हुए सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मी की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना
व्यक्त की है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page