ATMS College of Education Menmoms
News

ऑनर कीलिंग की आंशका जताते हुए प्रेमिका ने करवाई अपने ही परिजनों पर एफआईआर

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी सहित प्रेम विवाह कर अपने परिजनों पर ऑनर कीलिंग की आंशका जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक के साथ करीब साढ़े तीन माह पहले परिजनों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था। जिसे लेकर उसके मामा ने जनपद मेरठ के थाना लोहिया नगर में उसके पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने लोहिया नगर थाने और न्यायालय में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराते हुए पति के साथ रहने की बात कही थी। तभी से ही परिजनों व अन्य रिश्तेदार उसके और उसके पति के जान के दुश्मन बन गए हैं। जो उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page