News
महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने वालें मनचलें को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने वालें मनचलें को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़।
थाना कपूरपूर क्षेत्र में महिलाओं से अभद्र टिप्पणी कर रहे एक मनचलें को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार धौलाना के
सपनावत स्थित वैष्णो धाम मंदिर पर मौजूद कुछ महिलाओं ने नहर से पारपा मोड़ की ओर एक मनचले द्वारा महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने व अश्लील गीत गाने की शिकायत पुलिस से की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक महिलाओं से अशोभनीय बातें करते पकड़ लिया गया।
कपूरपूर थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील गीत गाने वाले युवक ग्राम ईकलैड़ी निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।












