प्रेमिका के चक्कर में दो प्रेमियों में आपस में हुई जमकर मारपीट, नये प्रेमी ने की पुराने प्रेमी की धुनाई

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती का पुराने प्रेमी से संपर्क टूटने के बाद वह दूसरे युवक साथ जुड़ गई। आरोप है कि इसके बावजूद पुराना प्रेमी लगातार युवती से बात करने का प्रयास करने का दवाब बना रहा है। युवती ने इसकी जानकारी नये प्रेमी को दी तो दोनों में विवाद खड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दोनों युवकों में मारपीट हो गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग दूसरे मोहल्ले के युवक से चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो युवती ने
दूसरे मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग कर लिया था। इससे पुराना प्रेमी युवती से लगातार संपर्क करता और बार-बार मना करने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो युवती ने पूरी बात प्रेमी को बता दी। इस पर नए प्रेमी ने पुराने प्रेमी की पिटाई कर दी। अपने नए
हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को पिलखुवा कोतवाली ले आई। जहां पर परिजनों की मौजूदगी में बातचीत हुई और दोनों युवकों ने आगे कोई झगड़ा न करने की हिदायत दी और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने बिना लिखित शिकायत के किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया ।












