हापुड़ के होनहार छात्र दक्ष गर्ग ने किया परिवार एवं शहर का नाम रोशन

हापुड़ के होनहार छात्र दक्ष गर्ग ने किया परिवार एवं शहर का नाम रोशन
हापुड़ निवासी दक्ष गर्ग ने CBSE बोर्ड की परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं Delhi public School का नाम गौरवान्वित किया है।
दक्ष गर्ग के पिता श्री विपुल गर्ग एडवोकेट एवं माता श्रीमती रेशु गर्ग हैं तथा परिवार का निवास आर्य नगर, हापुड़ में है।
दक्ष ने अपनी मेहनत, लगन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर यह शानदार सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
दक्ष गर्ग का आगे का लक्ष्य एक सफल C.A बनने का है, जिसके लिए वह अभी से पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
सभी ने दक्ष गर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
💐 दक्ष गर्ग को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 💐











