ATMS College of Education Menmoms
Kharkhari | खडखडीNews

एमएसपी गारंटी कानून हेतु प्रधान मंत्री मोदी को पत्र भेज रहें है हापुड़ के किसान

हापुड़।
हापुड़ के ग्राम खडखडी में किसानों की मीटिंग मास्टर अनिल त्यागी के निवास पर हुई। जिसमें किसानों ने एक मत से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सरदार वी एम सिंह जी के द्वारा एम० एस० पी० गारंटी कानून हेतु प्रधानमंत्री जी को हस्ताक्षर पत्र अभियान की सराहना की तथा अपना पूर्ण समर्थन दिया तथा अधिक से अधिक किसानों के हस्ताक्षर करा कर प्रधान मंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर किसानों की प्रत्येक उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने तथा उस मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून बनवाने की मांग करने का निर्णय लिया गया।

मीटिंग में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मुकुल त्यागी ,राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान चौधरी ज्ञानेंद्र त्यागी,युवा अध्यक्ष विनीत त्यागी सुभाष त्यागी , सैंकी त्यागी, शानू त्यागी, बबलू प्रधान ,तेजवीर प्रधान ,श्यामसुंदर पहलवान , धनप्रकाश त्यागी, रंजीत सिंह, बिजेन्द्र त्यागी, शिवकुमार सैन, पं राजकुमार शर्मा,संजीव त्यागी, गौतम त्यागी, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता धनप्रकाश त्यागी व संचालन विनित त्यागी ने किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page