ATMS College of Education Menmoms
News

एचपीडीए वीसी ने आवंटियों की सुनी समस्याएं,निस्तारण के दिये निर्देश

एचपीडीए वीसी ने आवंटियों की सुनी समस्याएं,निस्तारण के दिये निर्देश

-वीसी ने आनंद विहार आवासीय योजना का निरीक्षण भी किया

-एम ब्लाक में सफाई व खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाये

,हापुड़ ।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ आनंद विहार आवासीय योजना का निरीक्षण किया। साथ ही एम ब्लाक के आवंटियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

शुक्रवार को एचपीडीए के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता को साथ लेकर आनंद विहार आवासीय योजना का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त योजना के एम ब्लाक में आ रही समस्याओं को लेकर आवंटियों की समस्याएं सुनकर शीघ्र निस्तारण करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

वीसी ने आनंद विहार आवासीय योजना के एम ब्लाक में सफाई,कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था करने व विद्युत पोलों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिये।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान एम ब्लाक में क्षतिग्रस्त मिली सडक़ों के सुदृढ़ीकरण एवं पार्कों के मरम्मत कार्य का आगणन गठित कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page