दबगों ने मामूली कहासुनी को लेकर दीवान स्कूल के छात्र की जमकर की पिटाई, सिर फोड़ा

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के फ्री गंज रोड़ पर मामूली कहासुनी को लेकर दंबगों ने एक छात्र की जमकर पिटाई की , जिससे छात्र का सिर फट गया। पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एटूजेड कालोनी निवासी कुनाल दीवान पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर बाईक से घर जा रहा था, तभी फ्री गंज रोड़ स्थित कमला गर्ल्स स्कूल के पास कुछ दंबग युवकों से उसकी कहासुनी हो गई, जिससे दंबगों ने छात्र को मारपीट कर सिर फोड़ दिया और फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।












