प्लॉट बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज

प्लॉट बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिचित पर प्लाट बेचने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
सिंभावली के रेलवे रोड निवासी विजयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित राजेन्द्र से 50 गज का प्लॉट आठ लाख रुपये में खरीदने का तय किया था। इसके लिए प्लाट मालिक को बयाने के तौर पर दो लाख रुपये दिए गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने प्लॉट उनके स्थान पर किसी अन्य को बेचकर उसे एक लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी एक लाख रुपये की रकम कई माह बीतने के बाद भी नहीं दी है। तकादा करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करता है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












