ATMS College of Education Menmoms
News

एक बार फिर दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, पकड़ने की मांग

एक बार फिर दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, पकड़ने की मांग

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए का आंतक रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर रात जंगल में एक तेंदुए का शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने वन विभाग से पकड़ने की मांग की हैं।

देर रात गढ़ के अक्खापुर गांव के पास माइनर के निकट एक तेंदुए का शावक देखा गया, जो लोगों को देखते ही खेतों में छिप गया।
पिछले एक माह से कई गांवो में दिखाई देते रहे है तेंदुए आसपास के गांवों में तेंदुओं के दिखने का सिलसिला जारी है। दौताई के जंगल में एक किसान ने तेंदुओं का जोड़ा देखा, जो मानकचौक गांव के जंगल की ओर जाता दिखा। ग्रामीणों का मानना है कि शावक की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि आसपास में तेंदुओं का जोड़ा भी होगा।

स्थानीय निवासियों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। हालांकि, वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार जंगलों में कॉम्बिंग की जा चुकी है और यदि कोई सुराग मिलता है तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस स्थिति ने क्षेत्र के किसानों और राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि वे अपने दैनिक कार्यों के लिए इन्हीं क्षेत्रों से गुजरते हैं। वन विभाग की निष्क्रियता के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page