ATMS College of Education Menmoms
News

मृत बुजुर्ग के खाते से ठगों ने उड़ाए 3.40 लाख रुपये

मृत बुजुर्ग के खाते से ठगों ने उड़ाए 3.40 लाख रुपये

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात ठगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से उनके मृत ताऊ के खाते से 3.40 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेहरू गेट निवासी पीड़ित अपूर्व प्रकाश बंसल ने बताया कि उनके ताऊ आलोक बंसल का 19 फरवरी 2025 को ब्रजघाट में निधन हुआ था। आलोक बंसल के विधिक वारिस में केवल अतुल बंसल का एकमात्र पुत्र है, जिसे अपने पिता की मृत्यु के बाद समान अधिकार
प्राप्त हैं। अपूर्व ने बताया कि ताऊ के विभिन्न बैंकों में खाते थे, जिनमें उनकी मृत्यु के समय पर्याप्त धनराशि थी। आरोप है कि नगर के एक बैंक में लगभग 3,40,000 रुपये की राशि बिना आवश्यक दस्तावेजों के एटीएम, यूपीआइ व अन्य माध्यमों से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाली गई। पीड़ित ने मामले की जांच की मांग की है।

एसडीएम श्रीराम ने बताया कि यह बैंक से संबंधित मामला है। संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. That is really interesting, You’re an overly professional blogger. I have joined your rss feed and sit up for in search of more of your magnificent post. Additionally, I have shared your site in my social networks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page