ATMS College of Education Menmoms
News

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने जताई नाराजगी, जीएसटी की कार्यवाही पर भी उठाए सवाल

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने जताई नाराजगी, जीएसटी की कार्यवाही पर भी उठाए सवाल

हापुड़। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने समस्यायों के समाधान ना होने पर नाराजगी जताते हुए जीएसटी की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए हैं।

बैठक की अध्यक्षता डीएम प्रेरणा शर्मा और सीडीओ हिमांशु गौतम ने की।

बैठक में व्यापारियों ने लगातार जीएसटी के अधिकारियों द्वारा की जा रही गलत कार्रवाई के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही जिले में ही वाहन की चेकिंग हो। इसके अलावा बाजारों में अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका द्वारा की जा रही कार्रवाई का मुद्दा भी उठा।

हापुड़ के दिल्ली रोड से मोदीनगर रोड के लिए बाईपास बनाया जाए। साथ ही

वहीं, धौलाना क्षेत्र के एमजीआर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों ने मसूरी से धौलाना तक रोड का चौड़ीकरण
कराने, एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी, प्रतिदिन कूड़ा उठाने और सड़क की समस्या उठाई गई।

साथ ही पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर में सीवर लाइन की व्यवस्था कराने की मांग की गई। हापुड़ में ग्राम पटना नई मंडी पर खड़ंजा व नाली निर्माण की मांग रखी गई। बैठक में अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।

बैठक में उद्यमी दीपक मिश्रा, एनएस मिश्रा, विजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता और राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page