पुरानी रंजिश के चलते सरेआम बीच बाजार युवक को स्कूटी सवार युवकों ने चाकू घोंपा, दोनों गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते सरेआम बीच बाजार युवक को स्कूटी सवार युवकों ने चाकू घोंपा, दोनों गिरफ्तार
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार को अपनी ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को सरेआम स्कूटी सवार दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी दौलत गिरि अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार कुनाल व तनिष्क ने दौलत को रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते उनके बीच कहासुनी को लेकर हाथ पाई हो गई,उसी समय दोनों दोस्तों ने दौलत पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू, स्कूटी बरामद कर ली।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी कुनाल व तनिष्क को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू व स्कूटी बरामद की है।











