ATMS College of Education Menmoms
News

खाना खाकर टहल रही महिलाओं को तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, युवती की मौत ,वैन चालक फरार

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर खाना खाकर टहल रही महिलाओं को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात देहात थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी कुछ महिलाएं खाना खाकर गढ़ रोड़ पर टहल रही थी‌ , तभी हापुड़ की तरफ से आई तेज रफ्तार वैन ने महिलाओं में टक्कर मारकर फरार हो गया।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास जा रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में शिवनगर निवासी  नेहा की मौत हो गई, जबकि
माही , टीना ,संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page