ATMS College of Education Menmoms
News

ईडी दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ व जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने को लेकर कांगेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

हापुड़। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के साथ जिले के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर पहुंच पर सत्याग्रह किया। जहां उन्होंने ईडी दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ और केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा है कि केंद्र सरकार बदले की भावना के तहत जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को बार बार ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुला कर उन्हें परेशान कर रही हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर बोलने को तैयार नही है, रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।2014 से पहले जो बीजेपी के नेता 400 रुपये के सिलेंडर को लेकर सड़को पर जा बैठते थे, अब एक सिलेंडर की कीमत ग्यारह सौ रुपये के लगभग होने पर भी शांत बैठे हैं। लगता है जैसे अब उन्हें महंगाई दिखाई देनी बंद हो गयी हैं। मिथुन त्यागी ने आगे कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आम जनमानस के हितों की रक्षा हेतू और उन्हें महंगाई से निजात दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगा। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र औऱ सविंधान भी खतरे में महसूस हो रहा है, क्योकि सरकार के खिलाफ विपक्ष, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा भी नहीं कर सकता। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई,भरष्टाचार जैसे मुद्दों पर हम कांग्रेसियों की आवाज बन्द नही कर सकती। आज सरकार लोकतंत्र की संवैधानिक मशीनरी का दुरुपयोग करके हमारी आवाज दबा रही है। जो लोकतंत्र से चुनी हुई सरकार की तानाशाही के रवैये को उजागर कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि ‘सत्य और सत्याग्रह’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, नरेश भाटी,अंकित शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश त्यागी, रघुवीर गौतम, यशपाल सिंह ढिलोर, सुखपाल गौतम, विक्की शर्मा, जलज तेवतिया, भरतलाल शर्मा, डॉ. खालिद मोहम्मद, राहत चौधरी, राज सिंह गुर्जर, एजाज अहमद, मैनुद्दीन इदरीसी, उमेश बाल्मीकि, निसार खान, देवेन्द्र जाटव, जस्सा सिंह,अमित सैनी, आतिफ हसन आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page