इलाज के लिए 20 हजार रुपए ना देने पर हुई मासूम की मौत के मामले में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

इलाज के लिए 20 हजार रुपए ना देने पर हुई मासूम की मौत के मामले में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 स्थित एक अस्पताल में काम करने वालें मजदूर दंपत्ति की बीमार मासूम बच्ची के इलाज के लिए 20 हजार रुपए ना दे पाने के कारण हुई मौत के मामले में डॉ.ए पीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमेन व भाजपा नेता ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर व ट्विट कर अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के सरस्वती अस्पताल में काम करने वाले मजदूर दंपत्ति अनवर और उनकी पत्नी मौसमी की बीमार बेटी अमरीन (5) को इलाज ना मिल पाने के कारण मौत हो गई थी।
पीड़ित दंपत्ति ने आरोप लगाया था कि अस्पताल चिकित्सक ने बीमारी के इलाज के लिए 20 हजार रुपए खर्च बताया था और ना देने पाने के कारण सरकारी अस्पताल में भेजने की सलाह दी थी, जिसमें देरी के कारण बच्ची की मौत हो गई थी।
.ए पीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमेन व भाजपा नेता मौहम्मद दानिश ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भेजें पत्र में कहा कि अस्पताल चिकित्सक द्वारा किया गया उक्त कृत्य अमानवीयता की श्रेणी में आता है, जिस कारण अस्पताल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की जाएं।












