इनवर्टर की एक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ स्वाहा , फायरबिग्रेड ने पाया आग पर काबू

इनवर्टर की एक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ स्वाहा , फायरबिग्रेड ने पाया आग पर काबू
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के
रामलीला मैदान के पास स्थित एक इन्वेंटर की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी देवी दास की रामलीला मैदान के पास श्री बालाजी स्टील सेल्स की इनवर्टर की दुकान है । आज सुबह ही दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही
फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड से लाखों रुपए का नुक़सान बताया जा रहा है।












