इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, अभी तक नहीं खोली एजेंसी, लोगों की लगी लम्बी लम्बी कतारें

इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, अभी तक नहीं खोली एजेंसी, लोगों की लगी लम्बी लम्बी कतारें
हापुड़। नगर में गैस बुकिंग करवाने पहुंचे उपभोक्ताओं ने फ्री गंज रोड़ स्थित एक एजेंसी ना खुलने पर जमकर हंगामा किया। एजेंसी ना खुलने के कारण वहां लम्बी लम्बी कतारें लग गई। जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से की है।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा जिलें में किसी भी प्रकार की गैस की किल्लत ना होने का दावा ना करने के बावजूद गैस एजेंसी संचालक आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं।
नगर के फ्री गंज रोड़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी सुबह 11 बजे तक भी ना खुलने पर लोगों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई है। गर्मी में सड़क पर खड़े उपभोक्ताओं का इंतजार करते करते गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा कर जिला प्रशासन को सूचना दी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही बुकिंग के लिए वहां खड़े हैं। संचालक ना तो एजेंसी खोल रहा है और फोन भी बंद कर रखा है।












