M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महंगाई व भ्र्ष्टाचार से प्रदेश की जनता परेशान: चक्रपाणि,डॉ.मरगूब त्यागी


हापुड़। भाजपा सरकार में महंगाई व भ्र्ष्टाचार चरम पर है। जिसके कारण प्रदेश की जनता काफ़ी परेशान है। वहीं भाजपा के लोग केवल और केवल झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य कर रहे है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्तिथ पैराडाइज़ होटल में आयोजित आगामी 2022 चुनावी समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा प्रसपा का गठबंधन प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर आगामी 2022 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
प्रदेश महासचिव एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी एडवोकेट जुनैद अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा प्रसपा गठबंधन को भरपूर समर्थन कर रही है। आगामी 2022 में सपा प्रसपा की ही सरकार बनने जा रही है।
प्रदेश महासचिव मरगूब त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं आम आदमी पार्टी छोड़कर क़रीब एक दर्जन मसीह समाज के लोग प्रसपा में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पदम सिंह व संचालन सपा नेता पुरषोत्तम वर्मा ने किया।
बैठक में केएल जाटव, नीलम केएल जाटव, विनीता चौधरी, युदिष्ठर यादव, रविन्द्र चौधरी, सुनील चौधरी, हरिराज गुर्जर, विक्की त्यागी, आशिंदर चौधरी, अमित मिश्रा, विकास त्यागी, सचिन चौधरी, पुष्पेंद्र आढ़ती सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page