इंटर के स्टूडेंट्स को दी गई भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाई धूम

कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के परिसर में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं भावनाओं से परिपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्नेह, सम्मान और अनुशासन की सुंदर मिसाल बना। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन के श्री नरेश जी एवं श्री बृजमोहन जी एवं श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक नृत्य एवं मधुर गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लास और भावनाओं से भर दिया। समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में मिस फेयरवेल एवं मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया, जिसमें Miss Farewell का खिताब इफ़्फत तथा Mr. Farewell का खिताब आर्यन तल्हान को प्रदान किया गया। दोनों विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं व्यक्तित्व की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्मृति-चिह्न वितरण एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन में आयोजित यह विदाई समारोह विद्यार्थियों की रचनात्मकता,अनुशासन एवं संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया आयोजन अत्यंत सराहनीय है। हमें विश्वास है कि कक्षा 12 के विद्यार्थी जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की उपस्थिति सराहनीय रही।












