ATMS College of Education Menmoms
News

आशुतोष शर्मा बने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस जनों ने दी बधाई.

सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से कराएंगे अवगत, 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन दल की प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार – आशुतोष शर्मा.

हापुड़।  कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने बराही मोहल्ला निवासी आशुतोष शर्मा को सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है और हापुड़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। आशुतोष शर्मा को सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने से हापुड़ के कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल है। आशुतोष शर्मा की नियुक्ति पर हापुड़ के कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी है और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएंगे और कांग्रेस की नीतियों व पार्टी का प्रचार प्रसार एक नई युवा टीम के साथ सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इसका मुख्य कारण लोगों का महंगाई से त्रस्त होना और बढ़ती बेरोजगारी का होना हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विक्की शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, वाई के शर्मा, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, गुलफाम कुरैशी, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, भरत लाल शर्मा सहित सैकड़ो पदाधिकारियो ने आशुतोष शर्मा को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page