News
नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित केशव नगर में एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना घनी आबादी वाले इलाके की होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार स्वर्ग आश्रम रोड़ के केशव नगर स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि इस आगजनी में फैक्ट्री के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।











