News
स्कूटी सवार बदमाश सड़क पर खड़े युवक का मोबाइल छीनकर हुआ फरार

स्कूटी सवार बदमाश
सड़क पर खड़े युवक का मोबाइल छीनकर हुआ फरार
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक युवक से स्कूटी सवार
बदमाश आई फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव सिकैड़ा निवासी अनस गांव के बाहर अपना आईफोन लेकर खडा था। पीड़ित ने बताया कि उसी समय एक स्कूटी सवार बदमाश उनका आईफोन लेकर छीनकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












