HapurNewsUttar Pradesh
इंजीनियर से फोन पर मांगी पांच लाख रुपए की रंगदारी, तहरीर दी

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक इंजीनियर से फोन पर ठगी के आरोपियों पर पांच लाख रुपए की रंगदारी व जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
हापुड़ के गांव दोमयी निवासी व इंजीनियर विवेक त्यागी ने एसपी को दी तहरीर में कहा कि उसके सुसरालियों के जमीन बेचने के नाम पर बाबूगढ़ के धनावली अट्टा निवासी राजसिंह ने 45 लाख रुपए की ठगी कर ली थी, जिसकी एफआईआर बाबूगढ़ थानें में दर्ज है।
उन्होंने बताया कि 6 सितम्बर को उनके मोबाइल फोन पर राज सिंह ने जान से मारने की धमकी दी तथा जान बचाने के एवज में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित थानें को जांच के निर्देश दिए गए हैं।












