ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मैराथन दौड़ में दौड़ी छात्राएं

हापुड़।

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष में श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फ्रीगंज रोड में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता व मैनेजर एस्टेट नरेश कुमार अग्रवाल जी द्वारा मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ को रवाना करने से पहले प्रधानाचार्या जी ने मेजर ध्यान चंद जी के बारे में बताया कि ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। हॉकी के महान खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले ध्यानचंद दूसरे विश्व युद्ध से पहले 1928 से 1936 तक ओलंपिक में अपना दबदबा बनाने वाली भारतीय टीमों के हिस्सा थे। संन्यास के बाद भी उनकी विरासत जारी रही। उसके तत्पश्चात भी 1956 तक ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में स्वर्ण पदक स्वर्ण पदक विजेता रहे। । उनकी जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के अलावा भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार एवं मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड भी उनके नाम पर रखा गया। इनके जन्म दिवस के उपलक्ष में आज 29 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में उद्घाटन भी किया गया। इसके तत्पश्चात् विद्यालय की मैराथन दौड़ में 100 एनसीसी कैडेट्स व 60 फिजिकल एजुकेशन की सभी छात्राओं ने फ्रीगंज रोड़ होते हुए तहसील चौराहा से कोतवाली होते हुए मेरठ रोड से विद्यालय पहुंचे। मैराथन दौड़ करते हुए मेजर ध्यानचंद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर हापुड़ जनपद के पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चियों की सुरक्षा के लिए लगभग महिला एवं पुरुष 20 सुरक्षा कर्मियों तैनात किए गए उनकी सुरक्षा में यह मैराथन दौड़ पूर्ण कराई गई। विद्यालय परिवार द्वारा दौड़ में शामिल सभीको प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।इस दौड़ को संपूर्ण करने में विद्यालय की एनसीसी अध्यापिकाएं लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा, थर्ड ऑफिसर मोनिका सागर, खेल प्रशिक्षक सुभाष सिरोही व को-ऑर्डिनेटर विकास अग्रवाल व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page