39 करोड़ की बीमा राशि हड़पने के लिए कलियुगी बेटे ने अपने पिता का करवाया था एक्सीडेंट, मौत के बाद हड़पना चाहता था 39 करोड़ रुपए, आरोपी बेटा साथी सहित गिरफ्तार

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा-स्नान करके वापस लौट रहे एक व्यक्ति की मौत के बाद बीमा कम्पनी से 39 करोड़ रुपये की सीमा राशि हड़पने की साज़िश का आरोप लगाते हुए कम्पनी ने नामनी बेटे पर एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीमा राशि की रकम हड़पने के लिए ही उसने अपने पिता का एक्सीडेंट करवाया था।
जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी विशाल कुमार ने दावा किया था कि 27 मार्च 2024 को दोपहर में गढ़ गंगा से लौटते समय उनके पिता मुकेश सिंघल की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनकी उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जिनका बीमा निजा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व अन्य से 39 करोड़ रुपए था।
कंपनी लिमिटेड ने अपने अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सड़क हादसे से मेल न खाने वाली चोटें दर्ज हैं, जो सदमे से मृत्यु का संकेत देती हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक मुकेश सिंघल के पास निजा बूपा के अलावा आदित्य बिड़ला, बजाज आलियांज, एचडीएफसी एर्गो, मैक्स लाइफ, टाटा एआईजी जनरल और टाटा एआईए लाइफ जैसी कई कंपनियों की बीमा पॉलिसियाँ थीं, जिनका कुल कवरेज 39 करोड़ रुपये था। उनकी घोषित वार्षिक आय केवल 12-15 लाख रुपये थी, जो इतनी बड़ी बीमा राशि के लिए संदिग्ध है। विशाल कुमार, जो मुकेश सिंघल की पॉलिसी में नामिती हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस जांच में सामने आया कि 21 जून 2017 को विशाल की मां प्रभा देवी की भी पिलखुवा में सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। उस समय प्रभा अपने बेटे विशाल के साथ बाइक पर सवार थीं। घटना को अज्ञात वाहन से टक्कर बताकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। प्रभा की मौत के बाद विशाल को बीमा कंपनियों से करीब 80 लाख रुपए मिले थे। कंपनियों ने उस मामले में भी साजिश का शक जताया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी बेटे विशाल व उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












