सिरफिरे मनचले ने दी नाबालिग को तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने एक सिरफिरे मनचले पर कालेज को जाते नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ और शिकायत करने पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर कामगारी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। एक सिरफिरा युवक उसकी नाबालिग पुत्री को परेशान करता है। उसकी पुत्री नगर के एक कालेज में पढ़ने जाती है। इसी दौरान आरोपी युवक कालेज के आते जाते समय पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करता है। इसके बाद पड़ोसी आरोपित युवक से शिकायत करने घर पहुंची तो युवक आग बबूला हो गया। इसके पश्चात आरोपी ने पुत्री पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने बताया आरोपी युवक की इस तरह की हरकत से पुत्री पिछले कुछ समय से चुपचाप और परेशान चल रही थी। परिजनों के बार-बार पूछने पर घटना के बारे में आपबीती सुनाई। जिसके सुनने के बाद परिजन दंग रह गए।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्दी आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।













Fantastic beat ! I would like to apprentice while you amend your site, how can i subscribe for a blog site? The account helped me a acceptable deal. I had been tiny bit acquainted of this your broadcast offered bright clear idea
I have been surfing online greater than 3 hours today, but I by no means found any attention-grabbing article like yours. It is pretty price sufficient for me. In my opinion, if all webmasters and bloggers made just right content as you probably did, the web shall be much more helpful than ever before. “Now I see the secret of the making of the best persons.” by Walt Whitman.
I conceive this web site has got some real wonderful information for everyone :D. “I like work it fascinates me. I can sit and look at it for hours.” by Jerome K. Jerome.