अलायन्स क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में आयोजित हुआ दीपावली उत्सव मिलन समारोह ,

अलायन्स क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में आयोजित हुआ
दीपावली उत्सव मिलन समारोह
हापुड़। अलायन्स क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में दीपावली उत्सव मिलन समारोह आयोजित हुआ । जिसमें महिला सदस्यों ने डांडिया पर जमकर नृत्य किया।
दीपावली उत्सव समारोह में
कायर्क्रम का प्रारंभ यशिका मित्तल ने गणेश वंदना से किया ,
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अनेक डान्स प्रस्तुति दी गयी एवं बहुत अच्छे अच्छे कपल गेम खिलाये गये, साथ ही एक जैकपॉट गिफ़्ट भी रखा गया और उसके भाग्यशाली विजेता प्रथम और द्वितीय मयंक गर्ग एवं दीपक गर्ग रहे ,उन्हें बहुत बहुत बधाई,
क्लब परिवार के सभी सदस्यों ने डांडिया एवं तंबोला का भी जमकर लुफ्त उठाया।
क्लब के प्रधान मोहित अग्रवाल ने सभी सदस्यों और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ की।












