पिता की हत्या कर करने वालें हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस ने लिया रिमांड पर, तंमचा बरामद

, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या कर बुलन्दशहर सरेंडर करने वालें हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में 22 अगस्त की शाम हिस्ट्रीशीटर पुत्र अजीत अपने पिता राममेहर की दो गोली मारकर हत्या कर भाग गया था।
हिस्ट्रीशीटर अजीत पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ही पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। अजीत की निशानदेही पर गांव के पास एक नलकूप से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे दोबारा बुलंदशहर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध खिलाफ जिला हापुड़, मेरठ व मुजफ्फरनगर में हत्या आदि धाराओं में संगीन मुकदमे दर्ज हैं।












