ATMS College of Education Menmoms
News

अमन बंसल व माधव माहेश्वरी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया परिवार का नाम रोशन, लोगों ने दी बंधाईया

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

जनपद में वरिष्ठ पत्रकार लोकेश बंसल के बेटे अमन बंसल व वेलनेस कोच मुकेश माहेश्वरी के बेटे माधव माहेश्वरी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व समाज का नाम रोशन किया।

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी किए गए आज परीक्षा फल के दौरान हापुड़ के ग्राम असौड़ा निवासी अमन बंसल ने सी ए की परीक्षा पास की है। जिसकी परीक्षा पास करने के बाद यहां परिवार में है दोनों भाई सीए बन गए है।
इस संबंध में बात करते हुए अमन बंसल ने कहा कि कठिन परिश्रम के बल पर यह परीक्षा उत्तीर्ण की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्हें उनके पिता लोकेश बंसल एवं माता संध्या बंसल का जहां पूर्ण सहयोग मिला है ।
अमन बंसल ने सीए की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करना चाहिए।

उधर मोदी हॉस्पिटल में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत व वेलनेस कोच
मुकेश कुमार महेश्वरी के बेटे माधव माहेश्वरी (नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हापुड़ नगर )ने चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की है!
पिता पुत्र दोनो ही बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक है और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते है। जानकारी की दृष्टि से मुकेश जी के दोनों सुपुत्र प्रिय वैभव महेश्वरी और माधव माहेश्वरी दोनों ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर आसीन है!

लोगों ने दोनों परिवारों व बच्चों को शुभकामनाएं दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page